सीपीएम पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्व सर्वहारा के महान नेता ,मार्क्सवाद के प्रणेता कार्ल मार्क्स के दो सौवीं जयंती के अवसर बेतिया में मार्क्सवादी दर्शन पर सेमिनार किया जायेगा।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया संवाद सूत्र:- 18 फरवरी को पटना में किसानों का विशाल प्रदर्शन किया जायेगा।जिसमें बड़ी संख्या में यहाँ से किसान पटना जायेंगे। बैठक में रसोईया के आन्दोलन का समर्थन किया गया और उनके जायज मांगों को बिहार सरकार से अविलम्ब पूरा करने का आग्रह किया गया । बैठक में जिला मंत्री प्रभुराज नारायण राव ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया ।बैठक में राज्य पर्यवेक्षक का.गणेश शंकर सिंह राष्ट्रीय एवं राज्य के राजनीतिक परिस्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोक सभा चुनाव में भाजपा जैसी साम्प्रदायिक शक्ति को परास्त करने के लिए ब्यापक कारवाई किया जाय ।बैठक की अध्यक्षता का.विजय नाथ तिवारी ने की और प्रभुनाथ गुप्ता , म.सैदुल्लाह रामा यादव,बी के नरुला ,नीरज बरनवाल ,शंकर कुमार राव ,प्रकाश वर्मा ,म हनीफ ,जगरनाथ यादव ,अवध बिहारी प्रसाद आदि ने विचार दिया ।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार