दो वार्डो मे नल जल योजना का हुआ शुभारंभसरपंच व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किया उदघाटन

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- नौतन : मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत मंगलपुर गुदरिया पंचायत के वार्ड नंबर 3 और 4 में मंगलवार को योजना का उदघाटन स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कुदाल चलाकर किया।सरपंच चंद्शेखर ओझा ने बताया कि सरकार के इस योजना को हर घर पहुचाने के लिए स्थानीय ग्रामीणो के सहयोग से कार्य शुरू कर दिया गया ।नल जल योजना को पूर्ण रूप से लागू करने व कार्य को पुरा करने के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग जरूरी है तभी लोगो को शुद्ध जल मिल सकता है।मौके पर अध्यक्ष बिट्टू कुमार गुप्ता विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव नीतू कुमारी प्रधानाध्यापक विरेंद्र सिंह , नंदकिशोर लाल, मुन्ना सिंह,आदि उपस्थित होकर इस कार्य मे लोगो का सहयोग माँगा ताकि जल नल योजना को पूर्ण रूप से धरातल पर उतारा जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार