जेल में बंद युवक को छुड़ाने के नाम पर ठगी

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया। जेल में बंद लौरिया के बसवरिया मठिया निवासी भोला महतो को छुड़ाने के नाम पर उसके पिता सुखराम महतो से 40 हजार रुपया ठगी करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गयी है। थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि सुखराम महतो की शिकायत पर बैरिया थाने के सिरिसिया कॉलोनी मलाही बलुआ टोला वार्ड नं. 9 निवासी रमेश व्यापारी तथा साठी के परसौनी बरवा टोला निवासी परवेज आलम के विरूद्ध धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गयी है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। एफआईआर में सुखराम महतो ने बताया है कि उसका बेटा चनपटिया थाने में दर्ज तीन अलग-अलग मामलों के आरोप जेल में बंद है। जेल पर आने-जाने के दौरान दोनों आरोपियो ंसे सुखराम महतो से मुलाकात हुई। दोनों ने कहा कि वे लोग उसके बेटे को 40 हजार रुपए में जेल से छुड़ा देंगे। बेटे को छुड़वाने के लालच में सुखराम ने पैसा दे दिया। लेकिन उसका बेटा दो माह के अंदर नहीं छूट पाया। तब उसने दोनों से मिलकर पैसा वापस करने को कहा। इसपर आरोपी मारपीट करने पर उतारू हो गए। बाद में उसने एफआईआर दर्ज करायी।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार