चोरी की बाइक समेत एक धराया

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया। नगर पुलिस ने चोरी की एक बाइक समेत संतघाट निवासी मो. शमीम को सोआबाबू चौक से शनिवार की देर शाम गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि इस मामले में दारोगा वीरेन्द्र कुमार सिंह की शिकायत पर मो. शमीम तथा उसे बाइक देने वाले बबलू कुमार के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। शमीम को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। सूत्रों के अनुसार दारोगा वीरेन्द्र कुमार सिंह संध्या समय गश्ती पर थे। उन्हें जानकारी मिली कि चोरी की बाइक समेत एक युवक सोआबाबू चौक पर खड़ा है। सूचना के आधार पर दारोगा वहां पहुंचे तो पुलिस की गाड़ी को देख बाइक सवार युवक भागने लगा। श्री सिंह ने पीछा करके संतघाट निवासी मो. शमीम को पकड़ लिया। गाड़ी का कागजात मांगने पर उसने बताया कि गाड़ी चोरी की है। बाइक उसके मोहल्ले के रहने वाले बबलू कुमार ने दी है

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार