बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के स्नातक पार्ट-वन की परीक्षा अब एक महीने के लिए टाल दी गई
सरस् संगम(कार्यलय)मोतिहारी/मुज़फ्फरपुर यूनिवर्सिटी संवाद सूत्र:-
बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के स्नातक पार्ट-वन की परीक्षा अब एक महीने के लिए टाल दी गई है। गुरुवार से शुरू होने वाली यह परीक्षा अब आगामी मार्च महीने में होने की संभावना है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओपी रमण ने कहा कि 24 जनवरी से होने वाली यह परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अब एक महीने बाद ही यह परीक्षा होगी।विवि अधिकारियों की राज्यपाल के साथ बुधवार को हुई बैठक में भी परीक्षाओं को लेकर स्थिति बतायी गई। पेंडिंग रिजल्ट को लेकर छात्रों की ओर से लगातार मांग की जा रही थी। पिछले साल की यह परीक्षा तीसरी बार स्थगित की गई है। शैक्षणिक सत्र के अनुसार यह परीक्षा पिछले साल के जुलाई तक हो जानी चाहिए थी।

Comments
Post a Comment