मझौलिया थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित कई मामलों का हुआ समाधान

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाद सूत्र:- मझौलिया संवाददाता।।शनिवार के दिन मझौलिया थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें सी ओ प्रवीन कुमार सिन्हा ,सी आई हरिशंकर राम, मझौलिया प्रभारी थानाध्यक्ष विपिन कुमार संयुक्त रूप से उपस्थित थे । इस मौके पर दर्जनों फरियादी द्वारा अपनी-अपनी समस्या को लेकर दिए गए आवेदन का निपटारा किया गया । सी ओ प्रवीण कुमार सिंहा ने बताया कि इसमें अधिकांश मामला भूमि विवाद से संबंधित है । वही तीन मामलों का समाधान किया गया और दो को जांच का आदेश दिया गया । शेष समस्या को समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है सिन्हा ने बताया कि जनता दरबार में आए हर छोटे छोटे समस्याओं को शीघ्र हल करने का प्रयास किया जाता है ।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार