लोडेड पिस्तौल के साथ एक गिरफ्तार --- अस्पताल परिसर से हुई गिरफ्तारी
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:-
बेतिया : नगर पुलिस ने एमजेके अस्पताल परिसर में छापेमारी कर एक युवक को लोडेड पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि गिरफ्तार शोएब अख्तर उर्फ लक्की अस्पताल रोड का रहने वाला है। उसके पास से एक पिस्तौल व एक कारतूस जब्त किया गया है। लक्की की गिरफ्तारी गुरुवार की देर शाम एमजेके अस्पताल परिसर से की गई। पुलिस का कहना है कि वह अस्पताल परिसर में किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से आया था। इसी दौरान इसकी भनक नगर पुलिस को लग गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक पिस्तौल व कारतूस बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार लक्की ने कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसने अपने कुछ साथियों के नाम का भी खुलासा पुलिस से किया है। जो उसके साथ मिलकर घटना को अंजाम देते थे। उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार लक्की को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है

Comments
Post a Comment