आवारा पशु बेलगाम किसान एवं राहगीर परेशान ।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाददाता। स्थानीय मझौलिया प्रखंड क्षेत्र में आवारा पशुओं के आतंक से किसान काफी परेशान है.किसान ही नहीं स्कूल जाने वाले बच्चों एवं राहगीरों को आने जाने में काफी सचेत रहना पड़ता है. आवारा पशुओं की बात करें तो रिहायशी इलाकों में सांडों एवं कुत्तों की संख्या बढ़ने से राहगीरों पर अचानक हमला का मामला बढ़ता जा रहा है पिछले 2 वर्ष पूर्व सरिस्वा बाजार में 1 सांड के हमले से एक ग्रामीण की मौत उनके दरवाजे पर ही हो गई थी. बाद में प्रशासन की मदद से सांड को जंगली क्षेत्र में भिजवाया गया यह सिर्फ एक उदाहरण मात्र है राहगीरों पर सांडो एवं कुत्तों का हमला हमेशा सुनने में आता है. इतना ही नहीं सांडो,नील गायों, एवं जंगली सूअरों द्वारा किसानों की फसलों को भारी मात्रा में नुकसान पहुंचाया जा रहा है. आवारा होने की वजह से कोई किसी से शिकायत भी नहीं कर सकता ऐसे में किसान अपने आप को लाचार महसूस करते हैं. इस वर्ष जंगली क्षेत्रों से आए हुए जंगली सूअर भी गन्ने की फसलों को भारी मात्रा में नुकसान पहुंचा रहे हैं. लगातार हो रही फसलों की बर्बादी से बचने के लिए किसानों के पास कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है . आवारा पशु किसान पर हमला भी कर देते हैं जिससे किसान काफी रोष व्याप्त है. अगर आवारा पशुओं की संख्या इसी तरह बढ़ती रहे तो किसानों के खून पसीने से उप जने वाली फसलें आवारा पशुओं का निवाला बन कर रह जाएंगी. इस समस्या को देखते हुए प्रखंड क्षेत्र के किसान एक बैठक कर जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपने की तैयारी में जुट गए हैं.

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार