कपड़ा व्यवसायी से मांगी पांच लाख रंगदारी
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:-
बेतिया। नगर थाने के कपड़ा व्यवसायी प्रभात कुमार से अपराधियों ने पांच लाख की रंगदारी मांगी है। अपराधियों ने उनके मित्रा चौक स्थित घर पर चिट्ठी फेंकी। इसमें पांच लाख रुपये पहुंचाने की बात कही गई है। एसडीपीओ पंकज कुमार रावत ने बताया कि व्यवसायी की शिकायत पर अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई है। जल्द उन्हें दबोच लिया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार व्यवसायी के घर पर सबसे पहले एक जनवरी को अपराधियों ने पर्चा फेंका था। पर्चे में लिखा था कि हम जानते हैं कि आपको दो लड़का है। वे केआर स्कूल में पढ़ते हैं। उनलोगों को बचाना चाहते हैं तो आपको पांच लाख रुपये देने पड़ेंगे। ऐसा नहीं करनेपर उनलोगों को मार देंगे। कब, कहां पैसा देना है यह हम बाद में बताएंगे। ज्यादा होसियारी दिखाओगे तो मार देंगे। पहले पर्चे में अपराधियों ने रेलवे स्टेशन पर पैसों की मांग थी। दूसरा पत्र 16 जनवरी को फेंका गया। इसमें धमकी भरी बातें लिखी हुई हैं।
व्यवसायी ने इसकी सूचना नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान को दी। थानाध्यक्ष ने तुरंत व्यवसायी की सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड उपलब्ध करा दिया है। हालांकि वे डर के मारे दुकान नहीं जा रहे हैं। उन्होंने घर पर पहुंचे सुरक्षा गार्डों को भी लौटा दिया है। उन्होंने जरूरत होने पर सिपाहियों को बुला लेने की बात कही।

Comments
Post a Comment