रसोईया के हड़ताल पर चलें जाने से ठीक से भोजन नहीं मिल रहा है।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- नौतन।।।कही वैकल्पिक व्यवस्था से मिल रहा भोजन तो कही बच्चो के थाली से गायब है भोजन।विधालयो के रसोइया के हड़ताल पर चले जाने से विधालय के छात्रों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है ।विधालयो मे मध्यान भोजन नही बनने से बच्चो की संख्या कम होती जा रही है वही जो बच्चे विधालय आ रहे है भोजन नही बनता देख मध्यान्तर मे ही विधालय छोड अपने घर चले जा रहे है।विभाग ने सभी विधालयो को वैकल्पिक व्यवस्था कर भोजन बनाने का निर्देश दिया है बावजूद कुछ विधालयो को छोड कही भोजन नही बन रहा है जिसके कारण बच्चो को पुरक आहार से वंचित होना पड रहा है।मध्य विधालय उतरी तेल्हुआ तथा जयनगर समेत कुछ विधालयो मे शुक्रवार को भोजन के साथ बच्चो को अंडा परोसा गया।विधालय के एच एम किशून गिरी व सलीम अख्तर ने बताया कि विभाग के निर्देश के आलोक मे वैकल्पिक व्यवस्था कर भोजन बनवाकर बच्चो को खिलाया जा रहा है ताकि बच्चो को पुरक आहार मिल सके।इस तरफ रसोइया के हड़ताल के कारण कही खुशी कही गम का माहौल कायम है

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार