रसोइया संघ ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन ।

सरस् संगम(कार्यलय),बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- नौतन ।। राज्य व्यापी हड़ताल को सफल बनाने को लेकर रसोइया संघ ने गुरुवार को प्रखंड कार्यालय के सामने रोष जताते हुये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया । साथ ही केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष लालबाबु राम ने कहा कि रसोइया संघ आज अपनी नव सुत्री मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटी हुई है । जबतक सरकार अन्य राज्यो की भांति रसोइया को सम्मानजनक मानदेय नही देती है । तब तक हड़ताल जारी रहेंगा । वही संघ के मंजू देवी ने कहा कि सरकार की उपेक्षा से उब कर रसोइया हड़ताल पर गयी है । इधर रसोईया संघ को तरह-तरह की धमकी दी जा रही है। रसोइया संघ उनकी गीदर भड़की से डरने वाली नही है। अपने हक और अधिकार की लड़ाई के लिए 21 जनवरी को जिला पदाधिकारी के समक्ष तथा 23 जनवरी को राज स्तरीय प्रदर्शन को सफल बनाने का अहवान किया । मौके पर जिला सचिव वीणा देवी पुष्पा चौरसिया रामजी ठाकुर निर्मला देवी अनीता देवी उमा देवी रामाश्रय हजरा कुमारी देवी रामापन दास मीना देवी गीता देवी सहित सैकड़ो की संख्या मे रसोइया मौजूद रही ।।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार