बिहारः अब मोतिहारी में बर्ड फ्लू पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मना कर दिया चिकन खाने से

सरस् संगम(कार्यलय)मोतिहारी संवाद सूत्र:-  मोतिहारी मतलब की पूर्वी चंपारण में स्वास्थ्य विभाग ने बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. स्वास्थ्य महकमा ने जिले के लोगों से चिकन और अन्य चिड़ियों के मांस को खाने से मना किया है. साथ ही चिकन खाने वालों को सिविल सर्जन ने सतर्क रहने की सलाह भी दी है. बिहार के विभिन्न जिलों से एच5एन1 वायरस से पक्षियों की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. प्रदेश के विभिन्न इलाकों में 60 से अधिक कौओं की मौत की खबर आई है. मुंगेर जिले में बर्ड फ्लू को देखते हुए 2609 मुर्गियों को नष्ट किया गया है. साथ ही जिले में करीब 45 कौओं की भी मौत हो गई है.बर्ड फ्लू को देखते हुए 2609 मुर्गियों को नष्ट किए जाने के साथ इस जिले में करीब 45 कौओं की भी मौत हो गई है.दरअसल, पटना जू में मोर की मौत के बाद पटना और कुछ अन्य जिलों से आए कौओं की मौत के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है. स्वास्थ विभाग ने सभी रेफरल और प्रखंड स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सकों को अलर्ट करते हुए बर्ड फ्लू को लेकर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया है.साथ ही जिले के किसी भी क्षेत्र से पक्षियों के मरने की सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जिला मुख्यालय को सूचना देने का निर्देश भी स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया है. पूर्वी चंपारण के सिविल सर्जन ने बताया कि बर्ड फ्लू को लेकर जिला अलर्ट पर है. उन्होंने कहा कि लोगों को चिकन या किसी भी चिड़िया का मांस खाने को लेकर सतर्क रहना चाहिए. इनके मांस को खूब अच्छी तरह पका कर खाएं. उन्होंने तत्काल लोगों को इनके मांस को खाने के बदले मटन अथवा मछली खाने की सलाह दी है.

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार