गरीब सवर्णों को आरक्षण, आजादी के बाद ऐतिहासिक कदम : सांसद पीएम ने सबका साथ सबका विकास के नारा को किया चरितार्थ -गरीबों के अधिकार को छीनना राजद की है मानसिकता, भुगतना होगा खामियाजा --- खत्म होगा सामाजिक वैमनस्य
सरस् संगम(कार्यलय) बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:-
बेतिया : पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ संजय जायसवाल ने गरीब सवर्णों को आरक्षण देने की कार्रवाई को देश की आजादी के बाद ऐतिहासिक कदम करार दिया है। सांसद ने कहा है कि लोकसभा और राज्यसभा में इसको पारित करवाकर प्रधानमंत्री ने सबका साथ सबका विकास के नारा को चरितार्थ कर दिया है। इससे देश के भीतर बढ़ रहा सामाजिक वैमनस्य भी खत्म हो जाएगा। सांसद गुरुवार को अपने आवास पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद की शपथ लेने के दौरान सबका साथ सबका विकास का वादा किया था। जो वादा पूरा कर दिया है। गरीबों के विकास के लिए देश में साठ योजनाएं चल रही है। इससे पहले स्वर्ण गरीबों को विकास में हिस्सा नहीं मिलने की शिकायत रहती थी। कहीं ना कहीं समाज का एक तबका विकास की धारा से वंचित रह जाता था। अब यह भी दूर हो गई है। सांसद डॉ जायसवाल ने आरोप लगया की स्वर्ण गरीबों के आरक्षण के राह में राजद रोड़ा अटकाने का प्रयास कर रहा है। गरीबों के हक को मारना राजद की पुरानी प्रवृत्ति रही है। गरीबी जाति देख कर नहीं आती। गरीबों को अगर कुछ मिल रहा हो तो उसके अधिकार को रोकना राजद की छोटी मानसिकता का सबूत है। लोकसभा में ऐसा करके राजद ने गरीब विरोधी अ
चेहरा जगजाहिर कर दिया है। कहा कि राजद नेताओं को भ्रष्टाचार की इतनी खराब आदत पड़ गई है कि वे सोच ही नहीं सकते कि गरीबों को किसी प्रकार का लाभ मिले। इसका खामियाजा राजद नेताओं को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सवर्ण गरीबों को अनारक्षित वर्ग से आरक्षण का लाभ दिया गया है। पहले से आरक्षण पा रहे लोगों पर इसका तनिक भी प्रभाव नहीं पड़ेगा। सांसद ने कहा कि नया नागरिकता कानून मील का पत्थर साबित होगा। इस कानून से दुनिया के किसी भी देश में अगर भारतीय प्रताड़ित होता है तो उसे भारत में शरण लेने का अधिकार मिल गया है। सांसद ने कहा कि सन 1947 में धर्म के आधार पर देश का बंटवारा हुआ। 1947 के पहले देश के जो नागरिक थे उनको काफी राहत मिलेगी। पत्रकार वार्ता के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ रिंकी गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पन्नालाल साह, नगर मंडल अध्यक्ष छठु शर्मा, चंद्रशेखर सिंह, नीरज तिवारी, आशीष गुप्ता, राजू लहेरी, विजय ठाकुर, राजू रौनियार, कन्हैया गुप्ता, प्रभु साह, लोजपा के पारसलाल विश्वकर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment