मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों से तीन लड़की काे किया अगवा, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कर रही छानबीन

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया क्राइम रिपोर्टर संवाद सूत्र:- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों से तीन लड़कियों को अगवा कर लिया गया है। सभी मामलों में थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस कांड दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। थाना को दिये गये आवेदन में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव के लड़की के पिता ने कहा है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कठैया विशुनपुरवा में पढ़ने के लिए घर से निकली। पूछताछ में राहगीरेां ने बताया कि गहिरी गांव निवासी गुड्‌डु राम, चंदन राम, गोपालपुर निवासी उदय राम, बरवत निवासी कृष्णा राम, आंनद भारती आदि युवती को एक राय होकर ले गये। आओदन में कहा गया है कि गलत नियत से युवती को अगवा किया गया है। वही युवती के बारे में पूछने पर आठ हजार की मांग की जा रही है। इधर एक अन्य मामले में इसी थाना क्षेत्र के एक महिला ने थाना को दिये गये आवेदन में कहा है कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री को बगलगीर अनिल पासवान बहला फूसला कर भगा लिया है। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। मामले में उसकी सगी बहन रिमा देवी बोली कि लड़की हमारे घर में है। जब महिला अपने पुत्री को देखने गई तो उसके साथ मारपीट व गाली ग्लौज किया गया। मामले में रिमा देवी, रामचंद्र पासवान, रवि पासवान को आरोपी बनाया गया है। एक अन्य मामले में एक भाई ने थाना को दिये गये आवेदन में कहा है कि उसकी 18 वर्षीय बहन घर से लापता है। खोजबीन में पता चला कि उसकी पड़ोसन संगीता देवी के घर पर लोगों ने जाते देखा। भाई को पूर्ण विश्वास है कि उसकी बहन को अगवा कर लिया गया है। थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने कहा कि तीनों मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार