रसोइया,आंगनबाड़ी महिलाओं की देशव्यापी आम हड़ताल के समर्थन मे भाकपा माले, भाकपा, माकपा का बिहार बंद का दिखा व्यापक असर।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- ★ऐक्टू से जुड़े मज़दूरों ने घण्टों जिला समाहर्ता के मुख्य गेट और सटेशन चौक को अपने कब्जे में रखा । ★मोदी सरकार के खिलाफ हड़ताल और बिहार बंद में हज़ारों मज़दूरों का हुजूम बेतिया में उतरा। ★ऐक्टू नेताओं ने कहा सफल ऐतिहासिक हड़ताल ने मोदी सरकार की विदाई तय कर दिया है। ∆ मजदूरों, सेवा कर्मियों, कर्मचारियों के समर्थन मे उतरा अॉल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) इंकलाबी नौजवान सभा (इनौस), किसान महासभा बेतिया,09जनवरी 19 अडानी अम्बानी की दलाल मोदी राज को ध्वस्त करो,मोदी राज को ध्वस्त करो, अपने प्रिय देश को फासीवादी-कारपोरेट कम्पनी राज से मुक्त करो,मोदी हटाओ देश बचाओ, रसोईया,आशा कार्यकर्ता संघ, आंगनबाड़ी सेविका,सहायीका को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दो, निर्माण मजदूर,सफाइ मजदूर को समाजिक आर्थिक सुरक्षा की गारंटी दो आदी नारा लगाते और बंद कराते हुए,जूलूस स्टेशन चौक से राजदेवडी तक फिर वहा से जिला समाहर्ता गेट और स्टेशन चौक को घंटो बंद कर दिया, हड़ताल कर्मीयो को संबोधित करते हुए भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य बिरेंद्र गुप्ता ने सम्बोधित करते हुए कहा की ट्रेड यूनियनों की इस हड़ताल ने मोदी सरकार की गद्दी से विदाई का एलान कर दिया है,देश और देश के किसान,मज़दूर,छात्र-बेरोजगारों,कर्मचारियों सहित सभी पर मोदी सरकार ने चुन चुन कर हमला किया है,आगे कहा कि मोदी राज देश में फासीवादी एजेंडा को आगे बढाते हुए आरबीआई,सीबीआई जैसे संवैधानिक संस्थाओं और लोकतन्त्र के प्रतीकों-प्रतिमानों पर हमला किया है इसे तंग तबाह और बर्बाद करने का काम किया है, देश के मज़दूर अधिकारों,श्रम कानूनों को अडानी-अम्बानी के हित में बदलने का काम किया है,नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार फासीवादी-कारपोरेट लुटेरों और देश पर कम्पनी राज थोपने वाली देश विरोधी सरकार है।नेताओं ने कहा कि देश के सभी वर्ग के लोगों ने मोदी राज को ध्वस्त करने का निर्णय कर लिया है इसलिय मोदी सरकार का जाना तय हो गया है।अन्य नेताओं ने आज के सफल हड़ताल को अभूतपूर्व बताया और संघर्षशील आशा,रसोइया आंगनबाड़ी आदि महिलाओं की इस हड़ताल में व्यापक सक्रिय भागीदारी को विशेष महत्व वाला हड़ताल बताया है।वाम दलों का बिहार बंद असरदार रहा,बंद में संगठित मजदूर-कर्मचारियों के साथ हजारों खेत व ग्रामीण मजदूर-स्कीम वर्कर, मनरेगा मजदूर बंद के समर्थन में.सामील हुए महासंघ गोप गुट के सम्मानित अध्यक्ष राजेन्द्र पाठक ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार बंद की प्रमुख मांगों में श्रम कानूनों में मालिक पक्षीय सुधारों को वापस लेने, सभी के लिए न्यूनतम वेतन 18 हजार का प्रावधान करने, समान काम के लिए समान वेतन लागू करने, पुरानी पेंशन नीति बहाल करने, महंगाई पर रोक लगाने, धान खरीद की गारंटी करने, मनरेगा मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी देने, भावंतर योजना लागू करने, किसानों के सभी कर्जे माफ करने, अपराध पर रोक लगाने, शेल्टर होम मामले में राजनीतिक संरक्षण की जांच कराने, बेरोजगारी भत्ता देने आदि मांग को जोरदार ढंग से उठाया, इनके अलावा आशा कार्यकर्ता संघ के शिवकुमारी देवी, तारा देवी, रीना देवी, उषा देवी, प्रतीमा देवी, मीना देवी,कर्मचारी नेता शिवपुरी पटेल,राजकुमार प्रसाद, बालिषटर झूठे, गोप गुट के जिला सचिव राजकिशोर सिंह, अॉल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन के जिला संयोजक सह एम जे के कालेज के महासचिव निकिता कुमारी, नीलांजनसमाभासं चौवे इंकलाबी नौजवान सभा के जिला संयोजक सुरेन्द्र चौधरी, आंगनबाड़ी के जिला संयोजक अंजू देवी, सीता देवी, सुरेन्द्र ठाकुर आदि लोगों ने सभा को संबोधित किया राजकिशोर सिह गोप गुट जिला सचिव बेतिया

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार