प्रखंड योजनाओं व किसानो के साथ हो रहे खिलवाड़ पर संघ करेगा आन्दोलन ।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:-
नौतन।।किसानो के गन्ने का भुगतान व कर्ज माफी नही होने को लेकर किसानो ने जिला मुख्यालय के पास धरना देने का मन बनाया है।रविवार को कोतराहा ढाला पर हुयी भारतीय किसान संघ की बैठक मे यह निर्णय लिया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता रिषीदेव राय ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए संघ अध्यक्ष नंदकिशोर विकल ने कहा कि आज कुछ राज्यो मे सरकार ने किसानो का कर्ज माफ कर दिया लेकिन बिहार के किसान आज भी दयनीय स्थिति में गुजर बसर करने को विवश है।किसानो का गन्ना मिल मे जा रहा है लेकिन भुगतान अब भी अधर मे लटका हुआ है। सचिव लालबाबु प्रसाद यादव ने कहा कि किसानो की समस्याओं के साथ साथ प्रखंड मे हो रही योजनाओं के लिए भी संघ आन्दोलन करेगा ।आज प्रखंड मे हो रहे विकास कार्यो मे भारी अनियमितता बरती जा रही है जहा नल जल योजनाओं मे गलत समान लगाकर राशि का बंदरबाट किया जा रहा है तथा जांच के नाम पर लीपा-पोती हो रही है ।सभी समस्याओं को लेकर जिले के अन्य संगठनों के साथ किसान संघ संघर्ष समिति का गठन किया गया है जिसमे भारतीय किसान संघ भी एक घटक है।संघ के शिवजी राय ने कहा कि प्रखंड मे हो रहे योजनाओं मे लुट मची है ।छुट्टी के दिन बीडीओ द्वारा आनन फानन मे पुरे प्रखंड को ओडीएफ घोषित कर दिया गया जबकि कई महादलित टोलों मे अभी भी शौचालय निर्माण नही हो पाया है।वही जो शौचालय बनकर तैयार है उसका भुगतान भी नही हो रहा है ।उपाध्यक्ष राजन सिह ने कहा कि आज प्रखंड से लेकर पंचायतों मे जिस तरह लुट खसोट मची है किसान संघ उसका बिरोध करता है तथा आगामी सोलह जनवरी को प्रखंड मुख्यालय का घेराव भी किया जाएगा।बैठक मे किसानो की समस्या व योजनाओं पर विशेष चर्चा कर उसके समाधान के लिए रणनीति तैयार की गई ।बैठक मे पुर्व मुखिया अंबिका यादव,अमर यादव,लक्ष्मण यादव,यादोलाल साह,राजेन्द्र चौबे,विश्वनाथ बैठा,मुन्ना यादव,चंदेशवर राय,भीमल यादव,जंगबहादूर प्रसाद सहित नौतन, बैरिया व मझौलिया के किसान मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment