जिला स्तरीय बाल बालिकाओं कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूल के पहुंचे छात्र-छात्राओं ने दिखाया अपना जज्बा

सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/चौतरवा से पिन्टू कुमार की रिपोर्ट:- रविवार को चौतरवा थाना क्षेत्र के नित्यश्री इंटरनेशनल स्कूल में सब जूनियर बाल-बालिका दंगल का आयोजन किया गया।वह विभिन्न स्कूलों से पहुंचे छात्र एवं छात्राओं ने अपना दमखम का परिचय दिया, जिला से आय मुख्य अतिथियो ने सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलावानों से परिचय लिया। वही स्कूल में हुए विराट सब जूनियर दंगल प्रतियोगिता आयोजन के दौरान मुख्य अतिथि वरीय वाल्मीकि नगर कांग्रेस नेता स लोकसभा के भावी प्रत्याशी संजय यादव,राजद राष्ट्रीय महासचिव राजेश यादव,लगुनाहा चौतरवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि श्री आनंद साही,चौतरवा थाना के सब इंस्पेक्टर मो.कलीम नित्य श्री स्कूल के महाप्रबंधक रामचंद्र यादव, साहेब यादव, ने दीप प्रज्वलित कर विराट दंगल का शुभारंभ किया,वहीं अतिथियो द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि विराट दंगल शारिरिक एवं मानसिक प्रतियोगिता की एक कला हैं। यही चंपारण की धरती से दंगल के क्षेत्र में कई पहलवानों ने अपने कला के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम कमाया,वही स्कूल प्रबंधन साहेब यादव ने बताया कि इस विराट दंगल प्रतियोगिता में जिले के लगभग 8 छत्राओ एवं 8 छात्र ने अपने दाव आजमाए।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार