मझौलिया थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित कई मामलों का हुआ समाधान
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाददाता
शनिवार के दिन मझौलिया थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें सी ओ प्रवीन कुमार सिन्हा ,सी आई हरिशंकर राम, मझौलिया प्रभारी थानाध्यक्ष विपिन कुमार संयुक्त रूप से उपस्थित थे । इस मौके पर दर्जनों फरियादी द्वारा अपनी-अपनी समस्या को लेकर दिए गए आवेदन का निपटारा किया गया ।सी ओ प्रवीण कुमार सिंन्हा ने बताया कि इसमें अधिकांश मामला भूमि विवाद से संबंधित है। उन्होंने बताया कि लगभग एक दर्जन भूमि विवाद मामलों का समाधान किया गया और दो को जांच का आदेश दिया गया । शेष समस्या को समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है सिन्हा ने बताया कि जनता दरबार में आए हर छोटे छोटे समस्याओं को शीघ्र हल करने का प्रयास किया जाता है ।

Comments
Post a Comment