शराब के नशे में महिला से दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:-
बेतिया : श्रीनगर थाना क्षेत्र के पुजहा-पटजिरवा गांव में पड़ोसी द्वारा घर में अकेली बैठी महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। पड़ोसी शराब के नशे में घर में अकेली महिला को देखकर वहां चला गया। महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके कपड़े फाड़ दिए। शोरगुल होने पर लोगों को आता देख महिला के सिर पर चाकू से वार कर फरार हो गया। घटना में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। मामले में पुलिस महिला के बयान पर उसके पड़ोसी विनोद चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया है कि कुछ दिन पूर्व वह अपने घर में अकेली बैठी थी। उसके पति बाहर गए थे। घर को सुनसान देख उसका पड़ोसी विनोद चौधरी शराब के नशे में उसके घर में प्रवेश कर गया। बुरी नियत से छेड़छाड़ करने लगा। उसके कपड़े फाड़ दिया, जिससे वह अर्धनग्न हो गई। जब महिला शोर मचाई तो लोगों को आता देख विनोद चाकू निकाल उसके सर पर प्रहार कर दिया और फरार हो गया। कुछ देर के बाद उसके पति आए और इलाज के लिए उसको बैरिया अस्पताल में भर्ती कराएं। मामले में श्रीनगर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
Comments
Post a Comment