कैथवलिया स्तीथ आवास पर लौरिया विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता की बैठक

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/लौरिया संवाद सूत्र:- राजद के प्रदेश महासचिव रणकौशल प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के चनपटिया के कैथवलिया स्तीथ आवास पर लौरिया विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता की बैठक राजद के प्रदेश महासचिव आपदा प्रबंधन रंभु प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राजद नेता रणकौशल प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने कहा की देश संकट से गुजर रहा है सांप्रदायिक शक्तियां हावी हो रही है समाज में वैमनस्यता फैलाने का साजीश रचा जा रहा है धर्म जाति मजहब के नाम पर बांटने की कोशिश की जा रही है।राजद ही सभी दलित अकलियतों पिछड़ों व अतिपिछड़ा को मुख्य धारा से जोड़ने की सार्थक प्रयास किया है दबे कुचले के हक व हकुक की लड़ाई सदा राजद लड़ते रहा है देश में गरीब मजदूर किसान बदहाल है कोई सुनने वाला नहीं है किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान पिछले साल का बकाया रखा गया है नये सीजन चालु है गन्ना मूल्य भी पिछले साल का हि रखा गया है किसानों को खेती कार्य हेतु काफी परेशानी हो रही है रवि फसल की बुवाई ससमय नहीं होने से परेशानी बढ़ गया है मिल प्रबंधन की लापरवाही से किसानों का गन्ना ससमय नहीं गिरने से रवि की बुवाई प्रभावित हैं वहीं काफी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई रणकौशल प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने चंपारण विकास संस्थान सिसवनीया लौरिया पश्चिम चंपारण दा्रा संचालित सिलाई कटाई प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत गरीब कन्याओं को निःशुल्क प्रशिक्षण के उपरांत प्रमाणपत्र वितरित किए।साथ ही उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया। वहीं सम्मेलन में रणकौशल प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के अलावे वक्ताओं ने दल संगठन को मजबूत करने हेतु समीक्षा की। मौके पर राजद के वरीय नेता मुंशी ठाकुर डा अखिलेश कुमार सिंह रविशंकर सिंह विजय यादव ओमप्रकाश सिंह साजीद हुसैन डा कोदो हवारी बच्चा राम कृष्ण मोहन यादव मुकेनद् यादव मुकेश यादव आशुतोष मल्ल मनोज यादव कल्याण सिंह बिंद शेख आमील विजय कुशवाहा रामबाबू यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं नये साल के अवसर पर कार्यकर्ता को डायरी देकर रणकौशल ने सम्मानित किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार