सात निश्चय मे अनियमितता के खिलाफ गोलबंद हुये वार्ड सदस्य। -- भुगतान नही होने पर बिफरे वार्ड सदस्यो ने बीडीओ को सौंपा आवेदन

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- नौतन।। सरकार के सात निश्चय योजना मे वार्ड सदस्यो के साथ हो रही अनदेखा को लेकर वार्ड सदस्यो ने रोष जताते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग किया है।मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर मे वार्ड सदस्यो की एक बैठक विक्की कुमार की अध्यक्षता मे संपन्न हुयी । बैठक मे बरदाहा पंचायत सहित अन्य पंचायतों मे हुए नल जल योजना कार्य पूर्ण होने के बाद भी एमबी बुक नही किये जाने पर सदस्यो ने रोष जताया । वही सदस्यो ने खातो मे सात निश्चय योजना की राशि नही भेजे जाने पर सरकार के प्रति उदासीन रवैया बताया ।सदस्यों ने कहा कि कई पंचायतों मे कार्य पूर्ण कर लिया गया है । लेकिन एमबी बुक नही खोला गया है । तो कही कही राशि के अभाव मे आधे अधूरे कार्य पडे हुए है । शौचालय निर्माण के बाद भुगतान अब तक नही होना पदाधिकारी के उदासीन रवैया को उजागर करता है। कहा कि वार्ड सदस्यो को मासिक भत्ता समय से नही मिलता । इस उदासीनता के खिलाफ रोष जताते हुए प्रशासन से जांच कर अविलंब भुगतान की मांग किया है। मौके पर सदस्य तैरून नेशा,नजरुल हक,समसुदीन साह, मजिस्टर यादव,मुस्तकीम मिया,विन्धयाचल ठाकुर समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार