जानलेवा हमले में आठ पर एफआईआर

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया। नगर के किला मोहल्ला में केस उठाने को लेकर एक पक्ष के लोगों ने नेक मोहम्मद तथा सलातुन नेशा को मारपीट कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया है। दोनों को एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेक मोहम्मद की शिकायत पर आठ लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि एफआईआर में सुलतान मियां, नुरी मियां, सोनू मियां, नुरजहां खातुन, सब्बू आलम, बाके मियां, रिजू आलम तथा एक अन्य को नामजद किया गया है। छानबीन कर दोषी पाए गए लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। एफआईआर में नेक मोहम्मद ने बताया है कि वह संध्या सात बजे अपने दरवाजे पर बैठा था। तभी अभियुक्तगण पूर्व में दर्ज केस को उठाने के लिए सलातुन नेशा को खोजने लगे। वह नहीं मिली, तब आरोपियों ने धारदार हथियार से मार कर नेक मोहम्मद को जख्मी कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर सलातुन नेशा वहां पर आयी तो उसे भी घायल कर दिया गया। आसपड़ोस के लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार