मुखिया संघ की बैठक संपन्न, मुखिया संघ का एमओ पर फूटा आक्रोश।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाददता। रविवार के दिन प्रखण्ड मुखिया संघ बैठक सेंवरिया पंचायत के मुखिया रब्बी देवी के निवास पर संपन्न हुयी।इस बैठक की अध्यक्षता मुखिया संघ के अध्यक्ष चन्दकिशोर सिंह ने किया।इस बैठक में सर्वसम्मति से दो प्रस्ताव पारित हुये।जिसमें प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी नितेश कुमार के मनमानी के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त करते हुये जिला पदाधिकारी बेतिया को ज्ञापन देने की बात हुयी।वही दूसरा शौचालय भुगतान में हो रहे धांधली को लेकर एक प्रस्ताव पारित हुआ।प्रस्ताव में कहा गया है कि अगर धांधली नही रुकी तो सभी मुखिया सड़क पर उतर जायेंगे।इस मौके पर मुखिया संदीप गिरी,अनिल बैठा, मुकेश कुमार,सोहन साह,सुनील तिवारी, जाकिर हुसैन खां,कलावती देवी, अल्का राय, देवसरण प्रसाद आदि मुखिया उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार