अमरनाथ अध्यक्ष एवं सचिव बने सत्येन्द्र

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/चनपटिया संवाद सूत्र:- फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के संपन्न चुनाव में अमरनाथ पांडेय अध्यक्ष एवं सत्येन्द्र सिंह सचिव निर्वाचित हुए। सचिव पद के लिए सत्येन्द्र निर्विरोध चयनित हुए। वहीं अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया। मतदान पदाधिकारी नर्मदेश्वर दूबे ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अमरनाथ पांडेय एवं शंकर राय ने नामांकन भरा था। मतदान कराने और मतों की गिनती के बाद अमरनाथ को विजयी घोषित किया गया। नवनिर्वाचित सचिव सत्येन्द्र सिंह ने उपस्थित डीलरों को धन्यवाद देते हुए उनके हकों के लिए संघर्ष करने की बात कही। बाजार समिति के प्रांगण में हुई चुनावी बैठक की अध्यक्षता अखिलेश राय ने की। बैठक में रामछत्री यादव , जहांगीर आलम , ओम साहू , मुन्ना अंसारी , राकेश सिंह , अखिलेश सिंह , मो नसीम आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार