युवाओं के बल पर चुनाव लडेगी कांग्रेस । ------युवाओं के बुते ही बदलेंगी प्रदेश की तस्वीर

सरस संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- नौतन ।।।राजनीती मे जब तक युवा वर्गो की सहमती पुर्ण रूप से नही हो जाता तब तक प्रदेश की तस्वीर नही बदल सकती है ।उक्त बाते प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज मिश्रा ने रविवार को स्थानीय कांग्रेस आश्रम मे युवाओं के साथ एक बैठक के दौरान कही ।बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने बताया कि अब सभी युवा वर्गो को जागने की जरूरत आ गया है।आगामी तीन फरवरी को पटना मे होने वाले परिवर्तन रैली के बारे मे युवाओं से विस्तार मे चर्चा करते हुए कहा कि काग्रेस आलाकमान राहुल गांधी के निर्देश पर सभी युवा वर्ग देश हित मे कार्य कर रहे है ।गांधी मैदान मे आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी युवाओं से परिवर्तन रैली मे भाग लेने का आह्वान किया गया।अध्यक्ष ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए बताया कि मोदी सरकार ने युवाओं को बेरोजगार बनाकर रख दिया है वही किसानो का हाल बुरा हो गया है केवल कागजी खानापुर्ती कर लोगो को बरगलाने का काम कर रही है दोनो सरकारें ।बैठक मे युवा उपाध्यक्ष म0 अल्ताफ राजा ,प्रवक्ता कृष्णा प्रसाद,सचिव म0 इरशाद,कोषाध्यक्ष राकेश राम ,हारून रसीद,निरंजन मिश्रा,योगेन्द्र यादव,सहित युवा कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार