सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- पश्चिम चम्पारण के किसानों की बैठक म.मुसन्निफ की अध्यक्षता में बेतिया रिक्शा मजदूर सभा भवन हुई ।जिसमें निर्णय लिया गया कि 17 जनवरी को बेतिया समाहरणालय पर विशाल धरना दिया जायेगा और एक स्मार -पत्र समाहर्ता महोदय को दिया जायेगा।जिसमें गन्ना का मूल्य 4 सौ रुपये प्रति क्विंटल, किसानों के बकाये पैसे का ब्याज सहित भुगतान, गन्ना के घटतौली पर रोक लगाने ,किसानों के सभी प्रकार के कृषि कर्ज माफ करने ,फसल में लागत का डेढ़ गुना दाम देने ,धान का सरकारी क्रय केन्द्र अबिलम्ब खोलने ,जेनेरल गन्ना का चालान निर्गत करने की मांग की जायेगी। मांगें नहीं माने जाने पर 4 और 5 फरवरी को बेतिया समाहरणालय का घेराव किया जायेगा। सर्व सम्मति से अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति से जुड़ने का निर्णय लिया गया ।जिसके जिला संयोजक प्रभुराज नारायण राव को चुना गया । कार्यकारिणी के सदस्य अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष अशोक मिश्र ,सचिव राधा मोहन यादव ,भारतीय किसान यूनियन नेसार अहमद ,अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष रामा यादव ,बिहार किसान संघ के अध्यक्ष नन्द किशोर विकल ,रा लो पा किसान से रामाशंकर कुशवाहा ,कैलाश प्रसाद ,ईंख उत्पादक संघ पश्चिम चम्पारण के जिला सचिव अजय यादव,पूर्व मुखिया संघ के राज्य अध्यक्ष महम्मद गुलरेज अख्तर ,रविन्द्र प्रताप शाही ,महम्मद मुसन्निफ ,राघवेंद्र पाठक,अब्बास अहमद , सुरेन्द्र मिश्र ,म.कलामुद्दीन ,जयन्त कुमार द्विवेदी ,प्रभुनाथ गुप्ता ,लाल बाबू यादव बनाये गये।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार