बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण इकाई के जिला कार्यकारणी की बैठक

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण इकाई के जिला कार्यकारणी की बैठक जिला अध्यक्ष संतोष कुमार यादव की अध्यक्षता में सागर पोखरा शिव मंदिर के प्रांगण में हुई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन प्रसाद ने राज्य कमिटी द्वारा निर्धारित पुरानी पेंशन सहित अन्य मांगों के समर्थन में दिनांक 19/01/2019 को जिला मुख्यालय पर धरना/प्रदर्शन को सफल बनाने पर प्रकाश डाला । सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि जनवरी माह में ही सभी प्रखंड कमिटीयो को पुनर्गठित करने का निर्णय लिया गया। बैरिया प्रखण्ड में कार्यरत शिक्षक मोजाहीर हसन की याद में शोक सभा मनाया गया, जिनकी मृत्यु दिनांक 11/01/19को हो गई थी। बैठक में प्रधान सचिव राजेश खन्ना, जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर यादव, लक्ष्मन प्रसाद, मनोरंजन कुमार, रूस्तम अली, जिला संयोजक संजय पटेल, जिला सचिव सुधीर दत्त गुप्ता, यादव लाल चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, महासचिव मंकेश्वर राम, प्रमंडल सचिव राकेश रौशन, सिकटा प्रखंड अध्यक्ष रमेश गुप्ता,, बैरिया प्रखण्ड अध्यक्ष मंजूर अहमद, नौतन प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार यादव, योगा पट्टी प्रखंड अध्यक्ष संजय कुशवाहा, मझौलिया प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार उपाध्याय, सचिव गेंनालाल शर्मा,ललन यादव, जगदीश कुशवाहा, चनपटिया प्रखण्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता,चुरन साह, बिरेंद्र महतो,रवि श्रीवास्तव,निरज श्रीवास्तव, अरविंद शुक्ला, पिंटू सिंह, अनुमंडल सचिव बेतिया अमित कुमार,धीरज कुमार यदु वंशी, ब्रजेश यादव , नन्दन पाण्डेय, श्याम कुशवाहा,राजन यादव,लौरिया प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव, चुरन साह, प्रदीप यादव, मुकेश कुशवाहा, सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार