आग लगने से फूस का घर जला, संपति जलकर राख

सरस् संगम (कार्यलय)बगहा/चौतरवा से पिन्टू कुमार की रिपोर्ट:- बगहा 1 प्रखंड के चौतरवा थाना क्षेत्र के पतिलार पंचायत के मिश्रोली टोला गाँव एवं दलित बस्ती वार्ड संख्या 14 में विसनाथ राम पिता परिखन राम की एक फूस की घर में अचानक आग लग गई।इस आगलगी घटना में पूरा समान जल कर राख हो गया। तथा घर में रखे गए आवश्यकता की सभी समान जल गया। घटना की सूचना पर पहुंचे उक्त पंचायत की मुखिया प्रतिनिधि श्री धनंजय यादव ने बताया कि सोमवार की दोपहर में विसनाथ राम की घर से अचानक आग की लपटें निकलने लगी आग की लपट को देख कर ग्रामीणों ने अपनी सूझ बूझ से आग पर काबू पाने के लिए बाल्टी से आग पर पानी डालना शुरू कर दिया जिससे आग बुझ गई। नही तो अन्य घर भी आग की चपेट में आ जाता । उन्होंने बताया कि इस आग लगी कि घटना में रखे गए गहना, कपड़ा , फर्नीचर , तथा आवश्यकता की सभी समान खाक हो गया। वही मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि इसकी सूचना राजस्व कर्मचारी समेत सीओ बगहा 1 को दे दिया गया है तथा अग्नि पीड़ित को सरकारी सहायता दिलाने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार