सीएसपी संचालक का 95 हजार उड़ाया

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नवलपुर संवाद सूत्र:- बेतिया। नवलपुर के दुधियवा गांव निवासी सीएसपी संचालक रामविलास साह के बाइक की डिक्की को सुप्रिया रोड में तोड़कर बदमाशों ने 95 हजार रुपया उड़ा लिया है। घटना गुरूवार की देर शाम की है। थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि सीएसपी संचालक की शिकायत पर छानबीन शुरू कर दी गयी है। शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामला यह है कि रामविलास साह अपने गांव में यस बैंक के सीएसपी का संचालन करते है। गुरूवार को वे अपने मित्र सिकंदर यादव के साथ पैसा निकालने के लिए बेतिया आए थे। महावतटोली स्थित आईसीआईसीआई बैंक से उन्होंने 1.45 लाख रुपया निकाला। उसके बाद 50 हजार रुपए को अपने जैकेट में रख लिया। शेष 95 हजार रुपए को झोले में रख बाइक की डिक्की में रख लिया। उसके बाद वे लोग सुप्रिया रोड में एक बाइक के शो रुम के पास पहुंचे। वहां बाइक को खड़ा कर किसी काम से अंदर चले गए। थोड़ी देर बाद निकले तो देखा कि उनके बाइक की डिक्की खुली है तथा उसमें रखा हुआ पैसा झोला समेत गायब है।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार