होमगार्ड अभ्यर्थियों ने जिला अधिकारी के साथ किया प्रदर्शन नौजवान विरोधी है दिल्ली पटना कि सरकार जुमला नहीं जवाब दो, 5 साल का हिसाब दो! बेतिया २१ जनवरी,

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज इंकलाबी नौजवान सभा के नेतृत्व में होमगार्ड अभ्यार्थियों ने जिलाधिकारी के यहां प्रदर्शन करते आ रहे हैं जिला प्रशासन की तरफ से कोई कारगर कदम नहीं उठाने के कारण आज होमगार्ड अभ्यर्थियों ने जिला अधिकारी के समक्ष आक्रोशपूण प्रदर्शन किया प्रदर्शन का नेतृत्व इंकलाबी नौजवान सभा के जिला संयोजक सुरेंद्र कुमार चौधरी ने किया, होमगार्ड अभ्यर्थियों को बहाली की तिथि घोषित करो, 8 साल का बेरोजगारी भत्ता दो, मोदी सरकार मुर्दाबाद, निकम्मी सरकार मुर्दाबाद, अभी तक बहाली क्यों नहीं जिला प्रशासन जवाब दो, बहाली क्यों नहीं जिला प्रशासन जवाब दो,लम्बे समय से नौजवान रोजगार के लिए भटक रहे हैं, बहाली होने की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है इस मामले में पश्चिमी चंपारण के डी एम पूरी तरह निकम्मा साबित हुए हैं, इंकलाबी नौजवान सभा के नेता ने कहा की अभ्यर्थियों में आक्रोश है इस आक्रोस का सिकार राज्य और केन्द्र सरकार को होना तय है नेताओं ने कहा कि 2 करोड प्रत्येक साल रोजगार देने का वादा करने वाली मोदी सरकार का वादा भी जुमला साबित हुआ है, जिन नौजवानों ने होमगार्ड के लिए जो आवेदन 2011मे ही कर चुके नौजवानो मे बहुतों के उम्र बिते जा रहे हैं मगर सरकार सिर्फ जुमला बाजी कर रही है,वहीं नीतीश सरकार बिहार में बेरोजगारी खत्म कर पलायन रोकने की घोषणा के साथ आई थी लेकिन बिहारी कभी गुजरात में तो कभी महाराष्ट्र में जैसे भाजपा शासित राज्यों में मारे पिटे जाते हैं और सरकार संवेदनहीन बनी हुई है, बिहार के युवाओं के प्रति इन की संवेदनहीनता जग जाहिर है आज पूरे देश में जब नौजवान केंद्र के मोदी सरकार रोजगार की मांग कर रहे हैं तो मोदी सरकार नौजवानों को पकौड़ा बेचने की सलाह देती है छात्र नौजवान विरोधी रोजगार विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए आगे कहा कि आज 21जनवरी को जिला समाहर्ता का घेराव कर जन प्रदर्शन कर सोई हुई सरकार को जगाने का काम करेंगे आगे उन्होंने कहा कि 7 फरवरी को दिल्ली में यंग इंडिया अधिकार मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया, इनके अलावा बैठक को रविंद्र प्रसाद, रैफूल गद्दी, प्रदीप साह धनंजय तिवारी विकास यादव अजीत ठाकुर भुलाई कुमार नूर मोहम्मद आलम अफरोज अलम सोनेलाल चौधरी विजय बैठा निरंजन चौधरी इब्राहिम मनु राय रामाकांत यादव रमेश पटेल लोगों ने भी मिटिंग को संबोधित किया सुनील कुमार यादव

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार