बालकृष्ण कॉलोनी से 4.8 किलो गांजा बरामद

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया। नगर पुलिस ने न्यू बस स्टैण्ड स्थित बालकृष्ण कॉलोनी में छापेमारी कर 4.8 किलोग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया है। थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया है कि इस मामले में बालकृष्ण कॉलोनी निवासी गुलाम मियां के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। सूत्रों के अनुसार थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि गुलाम मियां अपने घर से अवैध गांजा का कारोबार कर रहे है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने जमादार देवनारायण ठाकुर के साथ बालकृष्ण कॉलोनी में छापेमारी की। पुलिस टीम को देख गुलाम मियां व उसके घर के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज हुई है। जब्त सामग्री को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार