एटीएम से निकाला बीस हजार, मैसेज आया 40 हजार रूपया निकासी का, थाना में दर्ज कराया एफआईआर

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से क्राइम रिपोर्टर:- बेतिया एक व्यक्ति के द्वारा अपनी एटीएम से 20 हजार रूपये की निकासी की गई। निकासी के पश्चात उसके मोबाइल पर मैसेज 40 हजार रूपये निकासी करने का आया। जब पीड़ित ने बैंक पहुंच कर अपने खाता को अपटूडेट कराया तो उसमें सेभी 40 हजार रूपये निकासी करने का खुलासा हुआ। मामले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत लच्छ़ु गांव निवासी नवलकिशोर मिश्रा ने थाना में एक एफआईआर दर्ज कराया है। थाना को दिये गये आवेदन में कहा गया है कि पीड़ित 28 नवंबर 18 को लेदर फैक्ट्रीके सामने उज्जैन टोला स्थित एटीएम से बीस हजार रूपये का निकासी किया। जबकि मोबाइल पर दो बार में 40 हजार रूपये निकासी का मैसेज मिला। जब वे स्टेट बैंक में पहुंच कर अपने खाता को अपटूडेट कराये तो उसमें भी 40 हजार रूपये निकासी की पुष्टि हुई। जब वे बैंक पहुंच कर मामले की जानकारी दी तो उन्हें बैंक प्रबंधन के द्वारा सात दिन का समय दिया गया। सात दिन गुजर जाने के बाद पुन: वे बैंक गये तो उनसे कहा गया कि थाना जाओ। फिर पीड़ित थाना पहुंच कर मामला दर्ज कराया। इसी बीच उनसे मोबाइल पर फोन करके एटीएम नंबर आदि की जानकारी देने का दबाव बनायाजा रहा है। थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने कहा कि मामले की जांच आरंभ कर दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार