दिल्ली से सुपौल जा रही बस चकिया में पलटी, 4 लोग गंभीर रूप से घायल*

सरस् संगम(कार्यलय)मोतिहारी/चकिया से रुपेश कुमार की रिपोर्ट :- मोतिहारी। इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है. जहाँ लोगों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना जिले के चकिया के बनरझुला के पास की है. दिल्ली से आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.चकिया के पास दिल्ली से आ रही बस अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. लोगों से भरी बस अचानक ही पलट गयी. दरअसल, बस दिल्ली से सुपौल जा रही थी उसी वक्त जिले के चकिया के बनरझुला के समीप बस पलट गयी. मिली जानकारी के अनुसार बस उलटे दिशा में चल रही थी जिसके कारण ये दुर्घटना हुई है. इस घटना में कुल 4 लोगों के घायल होने की खबर आयी है.दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग वहां जुट गए और पुलिस को इसकी सूचना दिए. पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को चकिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार