उत्पाद मुख्यालय पटना से दूरभाष पर मिले आदेश के आलोक में की गई छापेमारी में एक गिरफ्तार एक फरार 225 ग्राम गांजा बरामद

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाद सूत्र:- मझौलिया संवाददाता।।उत्पाद मुख्यालय पटना के कंट्रोल रूम से मिले आदेश के आलोक में मझौलिया थाना क्षेत्र के सतभीरवा वार्ड नंबर 13 में की गई छापेमारी के दौरान 225 ग्राम गांजा समेत एक कारोबारी को मझौलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.यह छापेमारी मंगलवार को सुबह में की गई. बताते चलें कि कंट्रोल रूम से दूरभाष पर मिले आदेश के आलोक में अनिरुद्ध भारती एवं अरुण भारती दोनों पिता जगदीश भारती के दुकान पर छापेमारी की गई जिसमें अनिरुद्ध भारती के जैकेट से काले पॉलिथीन में 100 ग्राम गाजा बरामद किया गया वहीं अरुण भारती भागने में सफल रहा उसकी दुकान की तलाशी करने पर पांच पॉलिथीन में एवं 5 कागज की पुड़िया में कुल 125 ग्राम गांजा बरामद किया गया. थानाध्यक्ष केएम गुप्ता ने बताया कि छापेमारी के दौरान मझौलिया थाना के दरोगा के पी यादव एवं अब्दुल हफीज सहायक अवर निरीक्षक विपिन कुमार एवं सीके तिवारी के साथ पुलिस बल मौजूद रहे.

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार