गन्ना मंत्री के संरक्षण में माफिया बेच रहे हैं गन्ना चलान ..... गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर किसान महासभा 21 जनवरी को जिलाधिकारी का करेगा घेराव

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/बैरिया संवाद सूत्र:- गन्ना मंत्री के संरक्षण में फर्जी गन्ना कोड खोल कर गन्ना चालान बेचने वालों के खिलाफ करवाई करने नया पेराई सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करने वाली चीनी मिलों पर करवाई करने छोटे मझोले किसानों के लिए सप्ताह में 2 दिन पुअर डे घोषित करने की मांग को लेकर 21 जनवरी को अखिल भारतीय किसान महासभा के तरफ से जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा उक्त आशय की जानकारी देते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला संयोजक सुनील कुमार राव ने बताया कि गन्ना चालान नहीं मिलने की वजह से गन्ना किसानों को 110 रुपेय क्विंटल अपना गन्ना चीनी मिलों के क्रय केंद्रों व क्रशर में बेचना पड़ा है संप्रदायिक व घृणा की राजनीतिक के वजह से पशु खरीद बिक्री पर रोक लगा दी गई है इसलिए पशुपालकों के पशुओं का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है गन्ना किसानों के सामान जिला के पशुपालक भी आत्महत्या के तरफ धकेला जा रहे हैं वर्ष 2016 का फसल बीमा लाल बाजार को ऑपरेटिव बैंक में आया हुआ है लेकिन किसानों का भुगतान करने में बैंक आनाकानी कर रहे हैं केसीसी समेत कई तरह के किसानों पर कर्ज़ है उसे माफ करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार तैयार नहीं है खाद बीज इंश्योरेंस आदि के नाम पर घोटाले हो रहे हैं ऐसे में किसानों के सामने संघर्ष के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है सम्मेलन में विनोद कुशवाहा ,संतोष कुमार राव, चंदन चौधरी, बबलू सिंह, शिवबालक यादव, ठाकुर शाह, टुना राव, सुभाष चौधरी, रामबाबू यादव ,रामेश्वर यादव, नंदलाल शाह, इम्तियाज गद्दी , जोखू चौधरी शहीद इनोस नेता सुरेंद्र चौधरी आदि शामिल थे

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार