21 जनवरी को गन्ना लूट के खिलाफ जिला समाहर्ता के समझ किसान महासभा का होगा विशाल प्रदर्शन। चनपटिया प्रखंड मे अखिल भारतीय किसान महासभा का हुआ सम्मेलन, कमिटी का हुआ गठन। प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव, सचिव बने धर्मनाथ प्रसाद कुशवाहा 5 फरवरी को भूमि लूट- गन्ना लूट के खिलाफ भाकपा माले करेगी महाराजा स्टेडियम में जन अधिकार रैली, चनपटिया-17 जनवरी 2019

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- अखिल भारतीय किसान महासभा ने किया प्रखंड स्तरीय किसान सम्मेलन, सम्मेलन की अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला नेता संजय यादव ने किया, सम्मेलन में प्रखंड सम्मानित अध्यक्ष भरत ठाकुर उपाध्यक्ष योगेन्द्र यादव, उपसचिव नथुनी यादव,कार्यकारिणी के सदस्य, आजाद राम, शत्रुघन राम, मनबोध साह, रमेश कुमार मिश्र, भोला पटेल, नसरूलाह, शंभू राम का चुनाव हुआ उसके बाद किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए, नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि मोदी नीतीश राज में गन्ना किसानों की चौतरफा लूट जारी है, अभी भी छोटे- मझोले बटाइदार किसानों की गन्ना की पर्ची समय से नहीं मिल रहा है तमाम विरोध के बाद भी घाटतौली पर रोक नहीं लग पाई है गन्ना पेराई जिस अनुपात में हो रहा है उस अनुपात में गन्ना मूल्य भुगतान किसानों को नहीं किया जा रहा है, इसी तरह से आने वाले समय में मिल बंद होने तक किसानों का करोड़ों रुपया मिल पर बकाया रह जाएगा और किसानों को कोई पूछने वाला नहीं होगा इसलिए हमारी लड़ाई दिल्ली और पटना में बैठी हुई किसान विरोधी कृषि विरोधी नीतीश मोदी की सरकार से है उन्होंने आगे कहा कि तथाकथित कुछ किसान नेता भाजपा जदयू के नेताओं के साथ मिलीभगत कर गन्ना किसानों के आंदोलन को दिग्भ्रमित करने में लगे हुए हैं उन फर्जी किसान नेताओं से छोटे मझोले बटाइदार किसानों को बचाना होगा आगे उन्होंने कहा कि बात बात में जितने फर्जी किसान नेता है लूट के सवाल पर एक हो जाते हैं अपने पार्टी के झंडा को अपने स्वार्थ के आगे फेंक देते हैं मगर किसानों के सवाल पर मजदूरों के सवाल पर रसोइयों के सवाल पर आशा आंगनबाड़ी के सवाल पर बेरोजगारी का दंश झेल रहे नौजवानों के सवाल पर कहीं भी आंदोलन करते हुए दिखाई नहीं देते हैं इसलिए चंपारण के किसान आंदोलन के साथ-साथ पूरे देश के किसान आंदोलन के साथ छोटे मझोले किसानों के आवाज को बुलंद करना होगा इसके लिए 21 जनवरी को जिला समाहर्ता के समक्ष विशाल प्रदर्शन के माध्यम से गन्ना लूट के खिलाफ बहरी और गूंगी गन्ना मंत्री और बिहार सरकार के खिलाफ अखिल भारतीय किसान महासभा आंदोलन का आगाज करेगा इनके अलावा नवनिर्वाचित प्रखंड सचिव धर्म कुशवाहा ने कहा की फर्जी किसान कोड बनाकर मंत्री के रिश्तेदार और उनके दलाल गन्ना पर्ची बाजार में बेच रहे हैं और छोटे मझोले किसान बटाइदार किसान दर-दर की ठोकरे खा रहा है इस गरीब विरोधी गन्ना मंत्री और जदयू भाजपा की सरकार के खिलाफ अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर से गोलबंद हो रहे हैं उन्होंने भी 21 जनवरी के जिला समाहर्ता के समक्ष प्रदर्शन में भारी संख्या में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया भरत ठाकुर ने कहा की मोदी शासन में पूरे देश की तरह चंपारण के किसान भी चौतरफा लूट के शिकार हैं, जहां मोदी और नीतीश सरकार के संरक्षण में चल रही गन्ना किसानों की लूट असहनीय हो गई है, महंगाई और तरह-तरह की खेती में बढ़ी लागत के बावजूद गन्ना का मूल्य इस साल भी नहीं बढ़ाया गया गया, चीनी मिलें और सरकार पिछले साल से भी कम मूल्य करने की तरकीब के साथ डेढ़ माह से अधिक मिल चलने के बावजूद किसानों को पाई पाई पैसे के लिए मजबूर करने के लिए ना तो तो गन्ने का मूल्य निर्धारण कर रही थी और ना कोई भुगतान कर रही थी, किसानों की समस्याओं को देखते हुए भाकपा माले और किसान महासभा को आंदोलन में उतरना पड़ा तब जाकर सरकार ने पिछले मूल्य को ही ही निर्धारित कर सकी, जदयू भाजपा की बिहार सरकार ने भी महंगाई और खेती में बढ़ती लागत के अनुसार अभी गन्ना मूल्य बढ़ाने के बदले प्रति कुंतल ₹10 चीनी मिलों को ही सरकारी खजाने से देने का फैसला किया है, किसानों के कर्ज माफी के लिए बड़े आंदोलन करने का आह्वान किया आगे उन्होंने कहा कि किसानों के लिए सस्ती बिजली देने का देने वाली बिहार सरकार नहर की सिंचाई व्यवस्था ठीक करने, बंद पड़े सरकारी नलकूपों को चालू करने में सरकारी नलकूप लगवाने के बदले निजी नलकूपों पर जोर देकर सभी किसानों को बिजली कंपनियों के शिकंजे में कश्ती जा रही है जीवन के हर क्षेत्र में कंपनी लूट राज कायम किया जा रहा है आगे कहा कि भूमि लूट गाना लूट के खिलाफ लोकतंत्र और आजादी के लिए भाकपा माले द्वारा 5 फरवरी को बेतिया महराजा स्टेडियम मे जन अधिकार रैली होगी, जिसमें भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव राजाराम सिंह भाकपा माले विधायक सत्यदेव राम, महबूब आलम, सुदामा प्रसाद आदि रैली को संबोधित करेंगे, जिसमें में हजारों हजार की संख्या मे किसानों को शामिल होने का आमंत्रण दिया, संजय यादव किसान महासभा चनपटिया प. चंपारण

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार