मुजफ्फरपुर-पनियहवा रेलट्रैक के दोहरीकरण का काम शुरू, मार्च 2022 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य*
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज रिपोर्ट:-
मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-गोरखरपुर रेलखंड पर दोहरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। दोहरीकरण चार चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में सुगौली तक दोहरीकरण कार्य को शुरू कर दिया गया है। इसे मार्च 2022 तक पूरा करने का टारगेट है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 मई 2017 को मोतिहारी में इस कार्य का शिलान्यास किया था। समस्तीपुर डीआरएम आरके जैन ने शुक्रवार को बताया कि चार चरणों में काम करने के पीछे कारण यह है कि पूरे रेलखंड पर एक साथ काम शुरू करने पर ट्रेनों के परिचालन में भारी कठिनाई आएगी। इस रेलखंड पर 173 पुल-पुलिया हैं। इनमें 17 बड़े पुल हैं। एक साथ पुल का निर्माण शुरू होने से परिचालन काफी प्रभावित हो सकता है। डीआरएम ने बताया कि दूसरे चरण में नरकटियागंज तक और तीसरे चरण में पनियहवा तक दोहरीकरण कार्य किया जाएगा। पनियहवा से गोरखपुर तक 82 किमी उत्तर रेलवे का क्षेत्र आ जाता है। ऐसे में इस सेक्शन का कार्य उत्तर रेलवे करेगा। उन्होंने बताया कि सुगौली से रक्सौल तक 29 किमी का दोहरीकरण भी पहले चरण में ही किया जाएगा। बता दें कि मुजफ्फरपुर से गोरखपुर कैंट तक 306 किमी रेल ट्रैक के दोहरीकरण कार्य के लिए वित्तीय वर्ष 2018-19 में दो सौ करोड़ रुपए का आवंटन दिया गया है। इसमें 224 किमी पनियहवा तक पूर्व मध्य रेलवे ने इस कार्य को शुरू करा दिया है।

Comments
Post a Comment