16 जनवरी से कैम्प लगाकर होगा शौचालय का भुगतान ।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- नौतन।।शौचालय निर्माण के बाद भुगतान मे हो रही देरी को लेकर वीडीओ ने तिथि वार कैम्प लगाकर भुगतान करने की बात कही है । शौचालय के प्रोत्साहन राशि के लिए बुधवार सोलह जनवरी से एकतीस जनवरी तक कैम्प लगाने के लिए संबंधित सभी कर्मियों को पत्र देकर निर्देश निर्गत किया है। कैम्प मे हर पंचायत के लिए अलग अगल तिथि निर्धारित किया गया है इसके लिए समय अवधि को दो पाली मे बाटा गया । सुबह दस बजे से एक बजे तक तथा दुसरा पाली दो बजे से लेकर पांच बजे तक चलेगा । 16 जनवरी को श्यामपुर कोतराहा 17 जनवरी को धुमनगर 18 जनवरी को सनसरैया 19 को गहिरी 21 को भगवानपुर व उतर तेल्हुआ 22 को बैकुन्ठवा 23 को झखरा व मंगलपुर गुदरिया 24 को खड्डा व डबरिया 25 को पुर्वी नौतन व जमुनिया 28 को जगदीशपुर,29 को पकडिया तथा दक्षिण तेल्हुआ 30को पशिचमी नौतन तथा मंगलपुर कला तथा 31 को शिवराजपुर व वरदाहा की तिथी निर्धारित किया गया है ।कैम्पों मे संबंधित पंचायतों के नोडल पदाधिकारी,आवास सहायक,विकास मित्र,किसान सलाहकार व पंचायत सचिव उपस्थित होकर प्रोत्साहन राशि भेजने का कार्य करेगे । इस बीच आवेदन मे त्रुटी को भी सुधार कर भुगतान किया जाएगा। वीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इसकी जानकारी अंचलाधिकारी विवेक कुमार मिश्र व थाना प्रभारी चंद्रभूषण कुमार सिंह सहित सभी कर्मियों को दे दिया गया है ।।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार