निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह डीडीसी अखिलेश कुमार सिंह ने 15 केसरिया विधान सभा के कई मतदान केन्द्री का भौतिक सत्यापन कर जाँच किया

सरस् संगम(कार्यलय)मोतिहारी/केसरीया से रितेश कुमार रिपोर्ट :- निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह डीडीसी अखिलेश कुमार सिंह ने 15 केसरिया विधान सभा के कई मतदान केन्द्री का भौतिक सत्यापन किया । मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन के दौरान डीडीसी अखिलेश कुमार सिंह उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय श्यामपुर का जांच किए । जांच के क्रम मे उक्त विद्यालय के प्रधान शिक्षक शत्रुधन ठाकुर ने डीडीसी को बताया कि वर्ग एक से आठ तक पांच सौ छात्र छात्रा नामकिंत है । लेकिन भौतिक सत्यापन में केवल दो सौ बच्चे ही पाये गये। वही छात्रों के द्वारा साइकिल योजना में गड़बड़ी की शिकायत की गई । जिस पर डीडीसी ने डीईओ से बात कर जानकारी लेते हुए दिशानिर्देश दिया । वही शिक्षक दिप नारायण साह , अनिता कुमारी ,मीना कुमारी विद्यालय के शिक्षक उपस्थिति पंजी की उपस्थिति बना बिना कोई सूचना के विद्यालय से गायब मिले। जिसपर डीडीसी ने उन शिक्षको की हाजरी को काटते हुए वेतन बन्द करने का आदेश दिया ।वही बीईओ को उक्त शिक्षको से स्पस्टीकरण मांगते हुए कार्रवाई हेतु लिखने का आदेश दिया ।साथ मे बीडीओ बलवन्त कुमार पाण्डेय, सीओ निरंजन कुमार सिंह, पीओ कुमार सुमित, थानाध्यक्ष सुधीर कुमार , बीआरसी भोली मंडल आदि मौजूद थे ।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार