सतवरिया के छात्रों ने करीब 1 घंटा गोलबंद होकर सड़क को जाम कर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/चनपटिया संवाद सूत्र:- साठी :- बेतिया- नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर गुरुवार को राज कुमार शुक्ला कॉलेज सतवरिया के छात्रों ने करीब 1 घंटा गोलबंद होकर सड़क को जाम कर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किया । छात्रों का कहना है कि लगभग 450 छात्रों का इंटर प्रायोगिक परीक्षा प्राचार्य द्वारा नहीं लिया जा रहा है। जिसके कारण हम सब छात्रों का समय और पैसा के साथ साथ भविष्य के साथ भी कॉलेज प्रशासन के द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है। सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे साठी थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने छात्रों को समझा- बुझाकर जाम हटवाया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने नरकटियागंज अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार से बात कर समस्या की जानकारी दी। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार ने पंडित राजकुमार शुक्ला इंटर कॉलेज सतवरिया के दोनों प्राचार्य को अपने ऑफिस में बुलाया है ।इस संबंध में बताया जाता है कि पंडित राजकुमार शुक्ल इंटर कॉलेज के नामित दो प्राचार्ययो के आपसी मतभेद के कारण बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है । इस संबंध में जानकारी लेने के लिए कॉलेज प्रशासन के किसी भी प्राचार्य या कर्मचारी से भेंट नहीं होने के कारण उनकी प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है ।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार